(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा  7037260222)
मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं के लिए की गई प्रसाद वितरण की व्यवस्था
गदरपुर खबर रुद्रपुर। श्री सनातन धर्म सभा द्वारा 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित भव्य शोभायात्रा का रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान एसोसिएशन द्वारा मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।
शोभायात्रा के दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर नगरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और एकता की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात खुराना, महामंत्री दिलीप गुगलानी, उपाध्यक्ष इंदर सहानी, कोषाध्यक्ष सोनू अनेजा, सांस्कृतिक मंत्री हरि अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मयंक माटा, संरक्षक राजीव गंभीर सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।