Spread the love

 (कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। ईद-उल-अजहा का पवित्र पर्व गदरपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचने लगे। तय समय अनुसार सुबह साढ़े सात बजे ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

नमाज से पूर्व कारी एवं इमाम जाने आलम ने तकरीर करते हुए ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी को इंसानियत, त्याग और सब्र की मिसाल बताते हुए कहा कि यह त्योहार इंसान को त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देता है।

नमाज के बाद गदरपुर, उत्तराखंड और पूरे देश में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई गई। साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। नमाजियों ने देश की सलामती और इंसानियत की भलाई के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी।

ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रही। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही मौके पर मौजूद रहे तथा नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के वातावरण में मनाया गया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!