Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, राहगीरों को जल्द मिलेगी सुविधा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर, खबर ।नगर क्षेत्र में लंबे समय से सुलभ शौचालय की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा और पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर के अथक प्रयासों के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुलभ शौचालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।
बताया जा रहा है कि इस समस्या को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप अब इस कार्य के लिए धनराशि मंजूर हो गई है।
पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई और नगर की इस प्रमुख समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। धन स्वीकृति के बाद अब जल्द ही सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा व पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इससे न केवल राहगीरों को सुविधा मिलेगी, बल्कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी।

Advertisement
Advertisement