Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फर्जी फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट का मामला, जांच की मांग

फर्जी फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट का मामला, जांच की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने का आरोप

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर/ खबर (संवाद सूत्र )सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पार्षद गौरव खुराना ने थाना प्रभारी कोतवाली को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है। आरोप है कि इस अकाउंट के माध्यम से एक विशेष समुदाय को लक्षित करते हुए भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की गईं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब इस मामले में गणेश गोदियाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसे किसी भी बयान या पोस्ट से साफ इनकार किया और इसे उनकी छवि धूमिल करने की साजिश बताया। उनका कहना है कि इस तरह की सामग्री आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग कर तैयार की गई हो सकती है।
मामले को और गंभीर बताते हुए शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सितारगंज क्षेत्र के एक स्थानीय न्यूज चैनल द्वारा बिना सत्यापन के उक्त सामग्री को समाचार के रूप में प्रसारित कर दिया गया, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।
प्रार्थी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, साथ ही बिना पुष्टि के भ्रामक समाचार प्रसारित करने वालों पर भी उचित कदम उठाए जाएं। इस मौके पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन मोहन खेड़ा संजय जुनेजा, ममता रानी,ममता हालदार, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, सुनील चुग, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, संजय ठुकराल, परिमल राय, अर्जुन विश्वास, प्रीति साना, उमा सरकार, मोनिका ढाली, मानस बैरागी, असित बाला,किशोर हालदार, विकास मल्लिक, सत्यम राय, मनीष गिरी, राकेश अधिकारी, गौतम मंडल, अशोक राय, रमन विश्वास, जयदेव मदक, खगोपती विश्वास, संजय आइस, विकास विश्वास, पवन बिष्ट, तरुण नेगी, पिंटू गांगुली, जितेश शर्मा, सौरभ शर्मा, प्रवेश कुरैशी,भीम ठुकराल, अशोक ठुकराल मोहन भारद्वाज, दिनेश पंत, शिशुपाल सिंह, विजय यादव, चौधरी ओमपाल सिंह, सुरेंद्र गुप्ता,

Advertisement
Advertisement