



नरेश हुड़िया बोले—कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गांव में ही
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर, संवाद सूत्र।विधानसभा गदरपुर के अंतर्गत ग्राम सभा खेमपुर के सेठवाला गांव में जॉनी द्वारा अपने निवास पर इंग्लिश ट्यूशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री नरेश हुड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेश हुड़िया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जॉनी द्वारा बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बहुत कम फीस में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को इंग्लिश मीडियम शिक्षा उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर शहर न जाना पड़े और समय व संसाधनों की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि इससे छोटे किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर आयोजक जॉनी, पूर्व प्रधान दीपक गंडा, एसबीआई मैनेजर विक्रमजीत सिंह, यश ठुकराल, ग्राम प्रधान खेमपुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, बच्चे और मातृशक्ति उपस्थित रही।मिलेगा शहर जैसा माहौल
