30 नवंबर को कन्हैया मित्तल करेंगे भजनों की प्रस्तुति, 29 नवंबर को निकलेगी निशान यात्रा; हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222

गदरपुर खबर रुद्रपुर। शहर में 30 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य श्री श्याम संकीर्तन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गांधी पार्क में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्याम प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन स्थल पर बाबा खाटू श्याम का आकर्षक दरबार सजाया जा रहा है।
आयोजन संयोजक एवं रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने गांधी पार्क में पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को आयोजित संकीर्तन में विश्व प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में रुद्रपुर के साथ ही बिलासपुर, किच्छा, गदरपुर, रामपुर और हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
29 नवंबर को निकलेगी भव्य निशान यात्रा
मुख्य संकीर्तन से एक दिन पूर्व 29 नवंबर को दोपहर दो बजे गांधी पार्क से निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए गल्ला मंडी पहुंचेगी, जहां श्री खाटू श्याम मंदिर में इसका समापन होगा। विधायक शिव अरोरा ने इसे ऐतिहासिक बनाने की बात कही।
श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था
30 नवंबर को गांधी पार्क में संकीर्तन के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विधायक ने क्षेत्रवासियों और श्याम भक्तों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
पत्रकार वार्ता के दौरान श्याम मंडल से विनीत जैन, संदीप राव, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर मनोज छाबड़ा, राजेश कामरा, सुनील यादव, श्रीओम, विकास सागर, हिमांशु पारीक, मयंक कक्कड़, संजीव अरोरा, मनोज मित्तल, मनोज मदान और डंप्पी चोपड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









