Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

परमजीत का बड़ा आरोप—नियमों को ताक पर रख गैस बांट रही एजेंसी

गैस प्रबंधक द्वारा गदरपुर कोतवाली में दी गई तहरीर

गैस प्रबंधक का अल्टीमेटम—सोमवार तक तहरीर पर कार्रवाई नहीं, तो हड़ताल तय

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। क्षेत्र में गैस वितरण कार्य के दौरान हंगामे का एक मामला सामने आया है। गैस सर्विस संचालक की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि आपदा जैसी परिस्थितियों में भी उपभोक्ताओं तक प्रशासन के आदेशानुसार समय पर गैस सिलेंडर पहुंचाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है।
    आरोप है कि सभासद परमजीत सिंह द्वारा शनिवार को गदरपुर गैस एजेंसी वितरण स्थल पर पहुंचकर कार्य में बाधा उत्पन्न की गई है। उनके द्वारा गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि पूरी घटना गैस वितरण स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। इस घटना से गैस वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही है।
पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि गैस वितरण कार्य सुचारु रूप से जारी रह सके। वहीं गैस प्रबंधक ने अल्टीमेटम दिया है कि सोमवार तक तहरीर पर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की जाएगी।

Advertisement
Advertisement