Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

T3 कैंप के दौरान टीम ने स्वास्थ के प्रति बच्चों को किया जागरूक

गदरपुर। *एनीमिया मुक्त भारत अभियान एवं पोषण अभियान* के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर डॉक्टर मनोज शर्मा के आदेशनुसार एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सरना के निर्देशन में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर की टीम द्वारा विशिष्ट समर्पित *T3 कैंप- टेस्ट ट्रीट एंड टॉक* अप्रोच के साथ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में किया गया।

T3 कैंप के दौरान टीम ने स्वास्थ के प्रति बच्चों को किया जागरूक

   कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती भारती साहू के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के प्रभारी डॉ प्रशांत चौहान द्वारा बताया गया कि एनीमिया (रक्ताल्पता- खून की कमी) को दूर करने हेतु यह एक समर्पित कैंप है जिसमे की T3 अर्थात टेस्ट( डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर द्वारा) ट्रीट (आयरन फोलिक एसिड टैबलेट एवं आयरन सिरप द्वारा) और टॉक (समुदाय में एनीमिया के कारण एवं उनसे बचने के उपाय के बारे में चर्चा करना) इस अभियान का हिस्सा है।

T3 कैंप के दौरान टीम ने स्वास्थ के प्रति बच्चों को किया जागरूक

   राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की महिला चिकित्सक डॉ रेखा रानी द्वारा किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं बच्चों में होने वाली रक्त अल्पता के लक्षणों एवं एनीमिया की कमी से नवजात बच्चों में होने वाली बीमारियों के बारे में चर्चा की गई एवं एनीमिया को दूर करने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई ।

  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की महिला चिकित्सक श्रीमती कल्पना पांडे द्वारा किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता एवं उनसे संबंधित भ्रांतियां के बारे में चर्चा की गई। श्रीमती राधा मिग्लानी आरकेएसके काउंसलर द्वारा एनीमिया से बचने हेतु अपने भोजन में प्रयोग किए जाने वाले फल साग -सब्जी आदि के बारे में बताया गया एवं उनके पोषण मुल्यो के बारे मै बताया गया।  नीरज बघेल, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (टीवी कार्यक्रम) द्वारा बच्चों को टीवी के लक्षणों के बारे में बताया गया एवं टीवी हेतु स्क्रीनिंग भी की गई। उपरोक्त कैंप में विमला रानी, सोनिया वैद्य (स्टाफ नर्स आरबीएसके) द्वारा बच्चों की हीमोग्लोबिन की जांच डिजिटल हीमोग्लोबीनोमीटर द्वारा की गई।

   इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता बनर्जी, शिखा सिकदर, आशा फैसिलिटी कृष्णा रानी एवं आशा बहने ममता मंडल, मीनाक्षी, तीर्थमणि द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम में योगेंद्र चंद्र उप्रेती, गोकुल भट्ट,  ज्योति फुटेला, उर्मिला कंबोज अध्यापकजन एवं हंसिका, रिद्धि, कृतिका, मनजीत, अमन, समरजीत, राकेश, अभिजीत, मौसमी, रोशनी, पार्वती, लतिका आदि किशोर-किशोरिया एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

   फार्मासिस्ट के एन जोशी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त कैंप में खबर लिखे जाने तक 148 लोगों की एनीमिया की जांच की गई है एनीमिया के लक्षण वालों हेतु आयरन टेबलेट एवं टैबलेट एल्बेंडाजोल का वितरण किया गया है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।