Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखण्ड)
इंदौर (संवाद-सूत्र)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को शपथग्रहण समारोह के लिए मध्यप्रदेश पहुंचे। एमपी पहुंचकर उन्होंने सीएम धामी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री को नए उत्तरदायित्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश में नई चुनी गई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सीएम धामी ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को नए उत्तरदायित्व की बधाई दी। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया है। इसी तरह राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे भी चैंकाने वाले हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उज्जैन दक्षिण विधायक मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है। जबकि राजस्थान में भजनलाल शर्मा को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के तीनों मुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य करने वाले आम से आम कार्यकर्ता को भी मौका देते हैं। ये भाजपा में ही संभव है जहां व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है।

Advertisement
Advertisement