Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गदरपुर स्थित एनएच-74 के प्रसिद्ध साहिबजादे चौक पर सिख धर्म के पवित्र प्रतीक ‘खंडा साहिब’ को स्थायी रूप से स्थापित करने की मांग की है।

पत्र के माध्यम से बताया कि यह स्थल सिख श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में विशाल कीर्तन एवं लंगर का आयोजन होता है, जिसमें कई हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।  मंत्री ने कहा कि खंडा साहिब की स्थापना से न केवल इस स्थल का धार्मिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि सिख समुदाय की आस्था और भावनाओं को भी सम्मान मिलेगा ।

Advertisement
Advertisement