



(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड के द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के दूरस्थ क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं तीमारदारों को जागरूक करने हेतु विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर उपकेंद्र खेमपुर दूरस्थ क्षेत्र पड़किया में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन आज दिनांक 16/04/2026 को किया गया।

उपरोक्त शिविर के अंतर्गत महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई एवं एनम श्रीमती शशि द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं उनके बच्चों का टीकाकरण किया गया। डॉ मोहम्मद इदरीश सीएचओ , श्री के एन जोशी फार्मासिस्ट राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा ग्रामीणों हेतु एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर अंजू आशा फेसिलेटर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहनों द्वारा जन समुदाय को घर-घर से बुलाकर कार्यक्रम स्थल पर लाकर के जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
