Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर के विकास को लेकर भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गदरपुर स्थित एनएच-74 पर प्रसिद्ध साहिबजादे चौक पर सिख धर्म के प्रतीक ‘खंडा साहिब’ को स्थायी रूप से स्थापित करने की मांग की है।
बताया गया है कि यह चौक सिख धर्म में विशेष आस्था का केंद्र है, जहां हर वर्ष बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में भव्य कीर्तन एवं लंगर का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस पहल पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संस्कृति विभाग के सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए हैं, जिससे इस मांग को जल्द अमलीजामा पहनाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि ‘खंडा साहिब’ की स्थापना से न केवल इस स्थल का धार्मिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि सिख समुदाय की भावनाओं को भी सम्मान मिलेगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गदरपुर के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र की पहचान और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!