Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। आवास विकास में आयोजित श्री शिव पार्वती रामलीला महोत्सव में सोमवार को ताड़का वध लीला का सुंदर मंचन दिखाया गया। ताडका वध लीला को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ रही।

श्री शिव पार्वती रामलीला में ताड़का वध को देखने के लिए उमडी श्रद्धालुओं की भीड

श्री शिव पार्वती रामलीला में ताड़का वध को देखने के लिए उमडी श्रद्धालुओं की भीड

    ऋषि-मुनियों पर राक्षसों का अत्याचार बढ़ने के कारण महर्षि विश्वामित्र अयोध्या जाते हैं तथा राजा दशरथ से राक्षसों के संहार के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को मांग कर लाते हैं। राजा दशरथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को महर्षि विश्वामित्र के साथ जाने की आज्ञा दे देते हैं। महर्षि विश्वामित्र भगवान दोनों को घनघोर बियाबान दंडक वन में लेकर जाते हैं जहां पर राक्षसी ताड़का का वास होता है।

     ताड़का नामक राक्षसी ऋषि-मुनियों पर अत्याचार करती है तथा उसके भाई सुबाहु और मारीच यज्ञ में बाधा उत्पन्न करते हैं, सभी ऋषि मुनि इस राक्षसी के अत्याचारों से परेशान थे। दंडक वन में आकर भगवान राम और राक्षसी ताड़का के बीच भयानक युद्ध होता है। जिसमें मारीच व सुबाहु की बहन राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम वध कर देते हैं। जिससे सभी ऋषि मुनि प्रसन्न हो जाते हैं। ताड़का का भयानक अभिनय रामलीला रंगमंच के होनहार कलाकार गौरव बत्रा के द्वारा किया गया। जिसकी सभी ने सराहना की। इसके बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु के साथ भगवान श्री राम का युद्ध होता है इस युद्ध में भगवान श्रीराम का बाण लगने से मारीच सौ योजन दूर जाकर गिरता है तथा सुबाहु मृत्यु को प्राप्त होता है। इस लीला के मंचन में भगवान श्री राम का रोल अभिनय करने में रुद्रांश शर्मा, लक्ष्मण का सयोग, दशरथ के रोल में दीपक बेहर, महर्षि विश्वामित्र रुपेश वाधवा, सुबाहु तथा मारीच संदीप बत्रा एवं रचित द्वारा किरदार निभाया गया।  “ताड़का वध लीला“ में दर्शकों में काफी उत्साह रहा तथा दर्शकों की भारी भीड़ रही।ताड़का के रोल में गौरव बत्रा ने लोगों का दिल जीत लिया।

   वहीं दूसरी ओर शिवम हुड़िया द्वारा ताड़का वध लीला में भूत का बेहद सुंदर अभिनय किया, मानो सभी दर्शको का दिल शिवम ने अपने रोल से जीत लिया हो।

    इस मौके पर अध्यक्ष रमन छाबड़ा, महामंत्री संतलाल हुडिया, कोषाध्यक्ष राज गुम्बर, क्लब अध्यक्ष विकास गोयल, महावीर दल अध्यक्ष बंटी छाबड़ा, दीपक बेहड, विकास तनेजा, प्रेम सचदेवा, जुगनु ढंग, रिक्कू भूसरी, मुख्य अतिथि गुंजन सुखीजा, मनोज गुंबर, अजय गाबा, सुरेश खुराना, अभिषेक गुंबर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

Advertisement
Advertisement