Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
श्री रामलीला अनाज मंडी का तीसरा दिन बाल राम व लक्ष्मण ने किया ताड़का का बध, आकर्षण का केन्द्र बना -ताड़का वध से लेकर सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-पशुराम संवाद
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413,)

गदरपुर। पुरानी अनाज मंडी में श्री रामलीला के तीसरे दिन का मंचन श्रीराम नाट्य कला परिषद के निर्देशक सिद्धार्थ भुसरी के दिशा निर्देश पर रात्रि आठ बजे प्रारम्भ किया गया। सर्व प्रथम श्री गणेश अराधना, विष्णु भगवान की आरती आदि प्रार्थनायें की गयी। इसके उपरान्त राजा दशरथ गुरु का दरबाज लगाया गया। जिसमें विश्वामित्र द्वारा पहुंचकर श्रीराम एवं लक्ष्मण को राक्षकों के विनाश के लिए ले जाने को कहा गया। पहले तो राजा दशरथ ने भेजने के लिए इंकार किया जब विश्वामित्र कोघ्रित हुए तो बाद में गुरु विशिष्ठ के कहने पर राजा दशरथ द्वारा रीराम एवं लक्ष्मण को भेजा गया। जंगलों में बाल राम एवं लक्ष्मण द्वारा ताड़का का वध एवं अन्य राक्षकों का बध किया गया। ताड़का वध का दृश्य देखकर दर्शक काफी प्रफुल्लित हो गये। इसके उपरान्त के राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर किया गया। जिसमें श्रीराम द्वारा धनुष को तोड़ा गया और सीता द्वारा जयमाला डाली गयी। वहीं पशुराम द्वारा धनुष तोड़ने पर सीता स्वयंवर में पहुंचकर कोघ्र किया गया। इसके जबाव मेंलक्ष्मण द्वारा अपने संवादों से कड़ा प्रहार किया गया। लक्ष्मण-पशुराम संवाद ने दर्शकों को भवविभोर कर दिया। बाल राम की भूमिका आदविक अरोरा एवं बाल लक्ष्मण की भूमिका प्रियांश छाबड़ा द्वारा अपने संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया जो इस मंचन का मुख्य आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बना रहा। वही दशरथ की भूमिका अशोक सुधा, गुरु विशिष्ठ की भूमिका सुनील कालड़ा, विश्वामित्र की भूमिका प्रवीण गिल्होत्रा, ताड़का की भूमिका युवराज कुमार खरदूषण की चिराग अनेजा व मारीज की अभिषेक अरोरा, श्रीराम की भूमिका में रोहित पोपली, लक्ष्मण की भूमिका कशिश खुराना द्वारा निभाते हुए अपने-अपने संवादों को दर्शकों को मोहित किया। श्री रामलीला मंचन के दौरान इस क्षेत्र की महिला चिकित्सक बनने पर डा. सुहानी छाबड़ा एवं नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा मानसी अनेजा को कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र बजाज के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इस मौके पर श्री रामलीला अध्यक्ष रविन्द्र बजाज, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, कृष्ण लाल सुधा, सतीश छाबड़ा, सुभाष खुराना, रविन्द्र वीर सिंह बड़े, राजू कुमार, सचिव में निर्मल नारंग, मुलखराजअरोरा, सक्षम ग्रोवर, अनिल बत्रा, उप कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, विनोद कुमार भुसरी, वेद राज बजाज, अजीत कुमार भुसरी, विजय सुखीजा, कृष्ण लाल बत्रा, नरेन्द्र ग्रोवर, अंकुर चावला, पारस धवन, राजकुमार भुड्डी सहित श्रीराम नाट्य कला परिषद के कलाकार, श्रीमहाबीर दल के पदाधिकारी, सदस्य सहित काफी संख्या में दर्शन मौजूद थे। श्रीरमलीला मंचन के दौरान मंच का संचालन सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल एवं आदित्य सुखीजा ने संयुक्त रुप से किया। मंगलवार को सायं 4 बजे श्रीराम की बारात अनाज मंडी से निकाली जायेगी और रात्रि को कैकई कोप भवन का मंचन किया जायेगा

गुरु रामदास प्रॉपर्टी हमारे यहां दुकान मकान जमीन बेचने व खरीदने के लिए संपर्क करें 9917322413

Advertisement
Advertisement