
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

मुख्यमंत्री की माता जी के साथ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जलाया आशीर्वाद का दीया

गदरपुर खबर खटीमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर खटीमा स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सहभागिता की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता जी के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के स्नेह और आशीर्वाद से विकसित भारत के संकल्प को गति मिल रही है।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।






