Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर। उत्तराखंड में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण को गति देने के उद्देश्य से भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव ने सोमवार को आकांक्षी विकास खंड गदरपुर के ग्राम रामबाग और आसपास के क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा की और स्थानीय जनता से संवाद स्थापित किया।

Advertisement
Advertisement

वित्त मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव ने नारी शक्ति रजाई ग्रोथ सेंटर, रामबाग” का निरीक्षण किया

वित्त मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव ने नारी शक्ति रजाई ग्रोथ सेंटर, रामबाग” का निरीक्षण किया

  सचिव डॉ. यादव ने “नारी शक्ति रजाई ग्रोथ सेंटर, रामबाग” का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली और उनके आत्मनिर्भर प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता है, और ऐसे ग्रोथ सेंटर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं। 

अपर सचिव ने स्वंय सहायता समूहों व विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने हस्तनिर्मित उत्पादों, जैविक खेती, महिला उद्यमिता और पोषण अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

  डॉ. यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र, रामबाग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, पोषण, शिक्षण सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराकर आत्मीयता का परिचय दिया और आंगनबाड़ी कार्यकत्री से बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं भोजन की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, रामबाग का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन भी किया। उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, शिक्षण गुणवत्ता और विद्यार्थियों की उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की शिक्षा व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हो रही है।

  भ्रमण दौरान डॉ. यादव ने स्थानीय किसान प्रकाश चंद मल्लिक की ड्रैगन फ्रूट की खेती का भी निरीक्षण किया। किसान ने बताया कि उन्हें सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ मिला है और उद्यान विभाग समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करता है। डॉ. यादव ने इस अभिनव खेती को कृषि विविधीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और किसान के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मॉडल ग्रामीण युवाओं को कृषि उद्यमिता की ओर प्रेरित करेंगे। इसके उपरांत उन्होंने आदर्श नगर स्थित “आरोग्य मंदिर” का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएचओ मोनिका नेगी ने उन्हें प्राथमिक उपचार, दवाओं की उपलब्धता, और ग्रामीण जनता को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। डॉ. यादव ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में “हर गांव तक स्वास्थ्य सुविधा” अभियान प्रभावी रूप से लागू हो रहा है।

   अपर सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव ने पूरे निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और सभी विभागों के बीच समन्वय से कार्य हो। 

   भ्रमण के उपरांत अपर सचिव श्री यादव ने जिला सभागार में आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लाक में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। 

बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि नीति आयोग के सामाजिक व आर्थिक संकेतांको पर कार्य करते हुए आइसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं को शतप्रतिशत पोषण आहार वितरित, चिहिन्त सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, माध्यमिक स्तर के सभी विद्यालयों में विद्युत संयोजन, शैक्षणिक सत्र में शतप्रतिशत बच्चों को पाठ्य पुस्तके वितरण व गर्भवती महिलाओं का चिन्हिकरण कर टीकाकरण, पोषण कीट वितरण में 99.36 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गयी। उन्होंने बताया कि जनपद में हर घर नल, हर घर जल योजना के अन्तर्गत पानी की शुद्धता जांच कर सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत 1 लाख 93 हजार घरो में पेयजल संयोजन दिये गये है व सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में पेयजल संयोजन कराये गये है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पंजीकृत सभी लाभार्थियो आवास आवंटित कर पूर्ण कर लिए गये है साथ ही उन्हे 5 हजार की धनराशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में आयुषमान कार्ड धारकों को स्वस्थ्य सुविधाए उपलब्ध करायी जा रही है। जनपद में महिला सशक्तिकरण व आत्म निर्भर बनाने के लिए कार्य किये जा रहे है। गर्भवती महिलाओं व बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है व गर्भवती महिलाओं का संस्थागत व सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं ट्रेकिंग की जा रही तथा गर्भवती महिलाओं हेतु चिकित्सालयों में अलग से सुविधायुक्त वेटिंग रूम बनाये गये है। जिसमे गर्भवती व धात्री महिलाएं आराम कर सकें व बच्चे को दुग्धपान करा सकें। उन्होने बताया कि बच्चे के जन्म के उपरांत राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट वितरित किये जा रहे है। उन्होने पीएम स्वनिधि, पीएम मातृ वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, लखपति दीदी योजना, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण योजना में किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारियां दी। जिलाधिकारी ने बताया कि रूद्रपुर पहाड़गंज में लीगेसी वेस्ट का शतप्रतिशत निस्तारण कर वहां पर पार्क विकशित किया गया है। उन्होने बताया कि जनपद में 20 नगर निकाय है, जिसमें घर-घर कूड़ा उठान एवं सेग्रिगेशन किया जाता है व कलस्टर बनाकर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि रूद्रपुर में कुमांऊ प्रथम वेडिंग जोन बनाया गया है जिसमे रेड़ी, ठेली वालों के साथ ही स्वयं सहायता समूहों को दुकानें आवंटित की गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद में गिरते हुए भू-जल को देखते हुए ग्रीष्मकालिन धान को प्रतिबंधित किया गया है। जिसके स्थान पर गन्ना व दलहन उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

      जिलाधिकारी ने बताया कि जन समस्याओं का निस्तरण सरकार की प्राथमिकता है। इस हेतु सीएम हेल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल के माध्यम से जन समस्याओं को निस्तारण किया जाता है साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गांवों में जाकर चौपाल का आयोजन किया जाता है व जनता दरबार, तहसील दिवस, बीडीसी बैठकों का आयोजन भी किया जाता है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील ने पीपीटी के माध्यम से आकांक्षी जनपद व विकास खण्ड की जानकारियां दी।

  इस अवसर पर पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, ओसी गौरव पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला सेवा योजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, खण्ड विकास अधिकारी गदरपुर आतिया परवीन, सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे। 

Advertisement
Advertisement