Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में लगी हेल्थ एटीएम मशीन दो साल से खराब पड़ी है। मशीन से कई जांचों की सुविधा के साथ ही डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श की व्यवस्था रहती है। मोबाइल, इंटरनेट नेटवर्किंग से संचालित मशीन मरीज की बीमारी का इतिहास रखने में भी सक्षम है। मशीन खराब होने से लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Advertisement
Advertisement

अस्पताल में लगभग पांच साल पहले रोगियों की सुविधा के हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित की गई थी। मशीन से रक्तचाप, रक्त शर्करा, शारीरिक तापमान, हृदय गति, ऑक्सीजन स्तर की जांच की जाती है। मशीन तत्काल रिपोर्ट देने के साथ ही दवा वितरण में भी सक्षम है। मशीन मरीज के चिकित्सा इतिहास को संग्रहित करती है। हेल्थ एटीएम 15 मिनट के भीतर 20 से अधिक बीमारियों की बुनियादी जांच कर सकती है जिससे रोगों का शीघ्र पता लगाने में मदद मिलती है। स्वचालित स्क्रीनिंग के तुरंत बाद मशीन से मरीज की स्वास्थ्य रिपोर्ट प्रिंट हो जाती है। मशीन के जरिए मरीज को एसएमएस, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से रिपोर्ट भेजने की सुविधा रहती है।

हेल्थ एटीएम मशीन की आपूर्ति करने वाली कंपनी को खराबी दूर करने के लिए दो बार पत्र भेजा जा चुका है। मशीन वारंटी अवधि में है। फिर से रिमाइंडर भेजा जा रहा है। मशीन की खराबी प्राथमिकता से दूर कराई जाएगी -डॉ. आरके सिन्हा, प्रमुख चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल रुद्रपुर

Advertisement
Advertisement