Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
20 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त  गिरफ्तार
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


कोतवाली गदरपुर 20 लीटर  कच्ची शराब के साथ अभियुक्त  गिरफ्तार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय,जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं निर्देश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बाजपुर महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में   गदरपुर पुलिस द्वारा  आज दिनांक 05/01/2026 की शाम को मुखबिर की सूचना पर रामचंद्रपुर रोड में भरतपुर पुलिया  के पास से अभियुक्त जगदीश सिंह पुत्र संता सिंह निवासी ग्राम रामचंद्रपुर गूलरभोज कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 36 वर्ष के कब्जे से एक सफेद रंग के जरीकेन में 20 लीटर कच्ची शराब खाम बरामद किया गया,जिस पर कोतवाली गदरपुर में आबकारीअधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं !
*पुलिस टीम*
1=उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी गूलरभोज
2 = हे0 कानि0 दयाल गिरी
3 = कानि0 रघुवीर सिंह
Advertisement
Advertisement