Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बच्चों के चेहरे पर खुशियां दिखाई दे रही है।

  रुद्रपुर एमीनिटी स्कूल की छात्रा अनुष्का प्रीतम ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए। अनुष्का प्रीतम कॉमर्स की छात्रा हैं। अनुष्का ने हाईस्कूल में 99.4 फीसदी अंक हासिल कर स्टेट में दूसरा स्थान हासिल किया था।

    अनुष्का के पिता अंजनी कुमार स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में डॉक्टर हैं और दादा सिद्धेश्वर प्रसाद भी डॉक्टर रहे हैं। अनुष्का ने बताया कि वह रोजाना 14 से 16 घंटे पढ़ाई करती थी। अनुष्का ने अच्छे अंक पाने का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं अपनी मेहनत को दिया है।

Advertisement
Advertisement