Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। एसएस पब्लिक स्कूल का सीबीएसई हाईस्कूल एवं इण्टर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। बच्चों ने कड़ी मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त परचम लहराया।

  इस दौरान हाईस्कूल में शिवम बठला ने विद्यालय टॉप किया तो इण्टर में रमनप्रीत ने टॉप किया। हाईस्कूल में ज्योति गोश्वामी द्वितीय, नेहा तिवारी तृतीय, जसप्रीत सिंह ने चतुर्थ व फैयाज अहमद ने पंचम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सचिन कुमार ने कम्प्यूटर एप्लीकेशन विषय में 100 में से 100 नंबर प्राप्त करके परचम लहराया। साथ ही 50 छात्रों ने इंग्लिश में 90percent से अधिक अंक प्राप्त किये। इण्टर में शरद जोशी ने द्वितीय, शरद गुम्बर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। रमनप्रीत कौर एव शरद गुम्बर ने बिजनेस स्टडी में 100 में 100 नंबर प्राप्त करके परचम लहराया। साथ ही 30 छात्रों ने इंग्लिश में 90 percent से ज्यादा अंक प्राप्त किये।

   इस अवसर पर चेयरमैन डीपी सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई दी है। वहीं प्रधानाचार्य परविंदर सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

Advertisement
Advertisement