Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नव प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण – इंटर/हाईस्कूल की टॉपर छात्राओं की माताओं को भी किया सम्मानित

गदरपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गदरपुर में नए सत्र के प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत नव प्रवेशित बालिकाओं को पाठ्य सामग्री का सैट निशुल्क प्रदान किया गया।      नव प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि आर्या एवं अभिभावक संघ की अध्यक्षा श्रीमती नादरा द्वारा किया गया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया गया। प्रधानाचार्या द्वारा नव प्रवेश की छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया साथ ही नव प्रवेशित छात्राओं को उचित गणवेश तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया उन्होंने बताया कि कक्षा 12 तथा कक्षा 10 में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सात छात्राओं की माताओं को स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार के रूप में ₹1000 की धनराशि का चेक भी प्रदान किया गया।

   कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रश्मी आर्य के अलावा प्रवक्ता नंदिनी शर्मा, कुसुम लता, माया भोज, उर्वशी गंगवार, मिनती विश्वास, नीरू जोशी ,नीरजा वर्मा, निधि पनेरु, नीतू नेगी, ललिता, अंजलि मिश्रा, गुड़िया रानी ,दीपा, तारा जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नितेश शर्मा ,देवेंद्र रौतेला, मोहम्मद रोजा दीन, रश्मि आदि के अलावा कार्यक्रम का संचालन कर रही निधि पनेरू तथा अन्य शिक्षक एवं अभिभावक गण सहित बच्चे मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement