कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222
कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों व आंगनबाड़ी बच्चों के लिए 2 सितंबर को अवकाश
गदरपुर खबर रुद्रपुर। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा मंगलवार को जारी ऑरेंज/येलो अलर्ट को देखते हुए ऊधमसिंह नगर जिले में 2 सितंबर, बुधवार को कक्षा-1से12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी नितिन भदोरिया एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसके आदेश जारी किए हैं।
मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में बहने वाली नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-1से12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी 2 सितंबर को अवकाश रहेगा। हालांकि विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिक तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की सहायिका/कार्यकत्री अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहकर आवश्यक विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
जिलाधिकारी ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के प्रावधानों के तहत माना जाएगा और संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
