Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस वाहन से रुद्रपुर जिला अस्पताल राहगीरों की मदद से भिजवाया गया।     

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जाफरपुर धौलपुर के बीच एन एच ७४ राष्ट्रीय राज मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने काशीपुर की तरफ से आ रही कार विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ गई।

    प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कार संख्या यू के ०६ए पी ३७५५ पलटते हुए छोटे से गड्ढे को पार करके खेतों में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ,वही सामने से विपरीत दिशा से आ रही बाइक संख्या यूके ०६१३ जी८२१५ से कार भिड़ गई जिससे बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया वही कार में सवार दो पुरुष एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए जो कि सितारगंज की तरफ जा रहे थे प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक विपरीत दिशा से जा रही थी जिसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार पलट कर दुर्घटनाग्रस्त एवं क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक महिला सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें 108 वाहन‌ के जरिए रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया।  तपती गर्मी और धूप में भी जागरूक राहगीरों ने अन्य वाहन में घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया तभी 108 वाहन के पहुंचने पर उसमें घायलों को बैठक रेफर कराया गया।

Advertisement
Advertisement