Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। निर्माणधीन भवन का लेंटर डालने के समय अचानक लेंटर नीचे आ गिरा। जिसमें आधा दर्जन मजदूर लेंटर के नीचे दब गए। मजदूरों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को लेंटर के नीचे से निकाला। जिसमें से तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रुद्रपुर निजी अस्पताल मैं भर्ती कराया गया वहीं दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई।

Advertisement
Advertisement

मंगलवार को रतनपुरा स्थित आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के सामने निर्माणधीन हॉस्पिटल की इमारत का ठेकेदार द्वारा प्रातः काल से एक दर्जन मजदूरों के साथ लेंटर डाला जा रहा था। करीब 3,30 बजे जब मजदूर लेटर डाल रहे थे तो अचानक लेंटर भरभरा कर नीचे जा गिरा। लेंटर गिरने से वहां काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर नीचे दब गए। मजदूरों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

लोगों ने लेंटर के नीचे दबे लोगों को कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला। गिरे लेंटर के नीचे से लोगों ने पांच लोगों को बाहर निकाला। जिसमें से रतनपुरा निवासी छोटू विश्वास, विजय और विश्वजीत की गंभीर हालत को देखते हुए रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल गोपाल और रामू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

बताया जा रहा है कि निर्माणधीन भवन आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के द्वारा बनवाया जा रहा था भवन निर्माण का कार्य प्राइवेट ठेकेदार को दिया गया था और उसके द्वारा ही यह काम किया जा रहा था। इस संबंध में जब आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया

करीब 25 फुट ऊपर लेंटर डाला जा रहा था

निर्माणाधीन अस्पताल के भवन का लेटर भूमि से करीब 25 फीट ऊपर डाला जा रहा था आधा दर्जन मजदूर लेटर के ऊपर काम कर रहे थे अचानक लेंटर गिरने से मजदूर उसके नीचे दब गए और चीज पुकार मच गई। निर्माणाधीन हॉस्पिटल का लेंटर गिरने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े ।और उन्होंने लेटर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। अगर आसपास के लोग मौके पर न पहुंचे तो बहुत बड़ी होती जनहानि ।

Advertisement
Advertisement