Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा)
गदरपुर। शनिवार को थाना परिसर में निवर्तमान थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय का विदाई समारोह एवं नवपदास्थापित थानाध्यक्ष भुवन जोशी का स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
स्थानांतरण होने पर साथी कर्मचारियों ने उन्हें भावविहीन विदाई दी। वही गदरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़ व कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ साथ स्मृति चिन्ह देकर निवर्तमान थानाध्यक्ष को विदाई व नवनियुक्त थानाध्यक्ष का स्वागत किया गया।
थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने निवर्तमान थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि पिछले सवा साल के कार्यकाल में उन्होंने कई बड़ी घटनाओं का खुलासे किये है, जिसमें व्यापार मंडल हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ खड़ा था और आगे भी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
इस दौरान गदरपुर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज सेतिया ने कहा कि पुलिस विभाग का कार्य अलग शैली का होता है। वह अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ कई कार्यों में लगे रहते है, जिससे क्षेत्र की जनता हमेशा खुश रहे। उन्होंने निवर्तमान थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय के कार्यकाल की काफी प्रंशसा की। उन्होने कहा कि इनके कार्यकाल के दौरान अपराधियों में भी एक डर सा बैठ गया था। कहा कि भले ही थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय शहर से जा रहे हैं। लेकिन प्रत्येक शहर वासियों के दिल में अपनी अमिट छाप छोड़ के जा रहे हैं, जो लोग हमेशा याद रखेगे।

स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी विदाई, किया सम्मान
      इस दौरान नव पदास्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता के लिए थाना गदरपुर का दरवाजा हमेशा खुला हुआ है। वही उन्होंने क्षेत्र की जनता से हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग देने की भी अपील की है। उन्होंने बताया कि डीजीपी महोदय के अनुसार प्रदेश को 2025 तक नशा मुक्त बनाना हैं जिसको लेकर उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया अपराधी, आपराधिक गतिविधि, शराब, नशा तस्करी आदि की गुप्त सूचना देने वालों का नाम पुलिस गुप्त रखेगी। पुलिस की ओर से इसके लिए आमजनों से अपील की गई है। इस बारे में नवनियुक्त थानाध्यक्ष भवन जोशी ने बताया कि अपराध नियंत्रण में आम जनता का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। अगर लोग पुलिस को सहयोग करें, तो अपराध काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगा। कहा कि अपराध से संबंधित सूचना देने वालों का नाम एकदम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस की ओर से लगातार विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं।
      दूसरी ओर निवर्तमान थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कहा कि सवा एक साल का समय गदरपुर क्षेत्र के जनता के सहयोग से कैसे कटा पता नहीं चला। गदरपुर की जनता हमेशा सच्चे व अच्छे अधिकारियों का साथ देती रही है। इस दौरान राजेश पाण्डेय अपने सम्बोधन के दौरान भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापार मंडल, पत्रकार बंधु, ग्राम प्रधान, पुलिस टीम का बेहतर साथ मिला और कई अच्छे कार्य हुए।

स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी विदाई, किया सम्मान
    आपको बताते चले कि निवर्तमान थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय की नवीन तैनाती प्रभारी ए.एन.टी.एफ उधम सिंह नगर व नवनियुक्त थानाध्यक्ष भुवन जोशी की पूर्व में तैनाती प्रभारी एसओजी काशीपुर यूनिट में थी जो अब थाना गदरपुर के नवनियुक्त थानाध्यक्ष के रुप में आये।
विदाई समारोह में राकेश भुड्डी, दीपक बेहड़, पंकज सेतिया, राहुल अनेजा, एलआईयू रिजवान सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement