Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

पौड़ी। उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एवं क्लीन हिमालयन कैंपेन के तहत पौड़ी के कंडोलिया टेका मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया।

पौड़ी में चला नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एवं क्लीन हिमालय कैंपन के तहत सफाई अभियान

    पत्रकार हितों के साथ सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की पौड़ी जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष जसपाल नेगी व क्लीन हिमालय कैंपेन के संस्थापक हर्षवर्धन चंदोला ने बताया कि सफाई के दौरान जंगल के क्षेत्र से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें, प्लास्टिक की थैलियां, पन्नियां, रैपर आदि विभिन्न प्रकार का प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया. जंगल में कई जगह कांच की टूटी हुई बोतलें मिली। उन्होंने कहा कि टूटी हुई कांच की बोतलों से जंगली जानवरों के जख्मी होने की संभावना रहती है। उन्होंने जंगलों में पिकनिक पार्टी करने वालों से इस तरह का कचरा जंगलों में ना छोड़ने की अपील के साथ ही वन विभाग व जिला प्रशासन से असामाजिक तत्वों की इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की गई।

   इस मौके पर योगिक शोलेश संस्था की संस्थापक रोमा भद्रा, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पौड़ी ब्लॉक की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर दीपिका रावत, फील्ड इन्वेस्टिगेटर पायल ठाकुर, नेशनलिस्ट यूनियन जर्नलिस्ट करण नेगी, पंकज रावत ,दीपक बर्तवाल मुकेश सिंह, मुकेश आर्य आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement