Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

केलाखेडा। जिधर देखो उधर ही जन सैलाब, वंदे मातरम, नौशाद अमर रहे के नारे, यह नजारा रांची में शहीद हुए विधानसभा गदरपुर के केलाखेडा निवासी शहीद नौशाद अली की अंतिम यात्रा का था। शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचने से पहले और बाद तक जन सैलाब इस जांबाज के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। पूरा गांव शहादत पर गर्व कर रहा था, लेकिन जांबाज के जाने का गम हर किसी को था।नजारा देखने वालों की आंखों में गौरव और देश भक्ति के आंसुओं का सागर छलक पड़ा। 

भारत माता के जयकारों से गूंजा केलाखेडा, शहीद नौशाद को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

   बता दें कि केलाखेड़ा वार्ड नंबर 7 आजाद नगर निवासी नौशाद वर्ष 2011 मे बीएसएफ में बतौर सैनिक के पद पर नियुक्त हुआ था। वर्तमान में वह 82 बटालियन रांची में तैनात था, विगत दोनों परिजनों को नौशाद के स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की खबर मिली। परिजनों के अनुसार शहीद सैनिक नौशाद सेना में प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहा था जिस दौरान उसको उच्च रक्तचाप की समस्या हुई। उनके साथियों ने सैनिक को उपचार के लिए ले जाया गया, उपचार के बाद हालात नहीं सुधरने पर विभाग के अधिकारियों ने उच्च चिकित्सा के लिए भेजा जहां रविवार दोपहर सैनिक की मृत्यु हो गई। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को लगी तो नगर में शौक की लहर दौड़ पड़ी। रविवार दोपहर तिरंगे में लिपटा उनका शव घर पहुंचा तो लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। बता दे कि शहीद के 2 छोटे बच्चे है।  सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्थानीय कब्रिस्तान केलाखेड़ा में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। शहीद सैनिक 25 को बटालियन दिल्ली ने सलामी दी। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान नौशाद अली की आकस्मिक मृत्यु हो जाने के उपरांत नगर में शौक की लहर दौड़ पड़ी। परिवार जनों को हौसला देने के लिए नगर के तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचने लगे।

   इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण, थानाध्यक्ष ललित मोहन, क्षेत्रीय पटवारी कुशाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष हामिद अली, मोहम्मद शफी, नगर अध्यक्ष अकरम पठान सहित हजारों लोग मौजूद थे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।