Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली (संवाद-सूत्र)। आप सांसद संजय सिंह छह महीने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए गए हैं। तिहाड़ जेल के बाहर सिंह के समर्थक जुटे हुए हैं। बीते मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनको जमानत दी थी।
सांसद संजय सिंह लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में लिवर की बायोप्सी की गई है। इस जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से जमानत की खबर सुनने के बाद संजय सिंह के समर्थक ढोल के साथ उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को शुभकामनाएं दीं।
संजय सिंह की पत्नी बोलीं- अभी संघर्ष जारी
      पत्नी ने कहा कि यह संघर्ष लंबा है और आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा। जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल से बाहर नहीं आ जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement