हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प पर हुई चर्चा
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोली
गदरपुर खबर हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री माननीय सुरेश कोली ने आज हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सुरेश कोली ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनसेवा का संकल्प ही हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
बैठक में संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।









