भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर हुई चर्चा, छात्र-छात्राओं ने लगाई पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी
कृष्णा वार्ता | गूलरभोज।
संपादक सुरेंद्र चावला 9917 322413

जनजाति कल्याण अधिकारी ऊधम सिंह नगर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार, और छात्रा कुमकुम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

गदरपुर गूलरभोज खबर जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के अवसर पर रविवार, 1 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गूलरभोज, ऊधम सिंह नगर में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं उनके योगदान को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छात्रा कुमारी कुमकुम के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया पिता गंगा सिंह माता अनीता देवी
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के सम्मुख संस्थान के सत्र 2025-26 की टॉपर छात्रा कुमारी कुमकुम एवं उनके माता-पिता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय, उनके संघर्षों तथा जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के 100 छात्र-छात्राओं द्वारा अपने पारंपरिक सामानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं विरासत को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला जनजाति कल्याण अधिकारी ऊधम सिंह नगर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार, सुभाष अनेजा पंकज नेगी नारायण सिंह बिष्ट दीपा ठाकुराती दीपा आर्य एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा
:











