कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
गदरपुर। खाद्य विभाग द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे जांच एवं छापेमारी अभियान को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल गदरपुर ने स्थानीय किराना, मिष्ठान एवं खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को सतर्क किया है। व्यापार मंडल के अनुसार गदरपुर में भी खाद्य विभाग की टीम जल्द ही प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सकती है।
व्यापार मंडल ने किराना व्यापारियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि कुट्टू का आटा खुला न बेचा जाए तथा केवल अच्छी और भरोसेमंद कंपनी का पैक्ड उत्पाद ही बिक्री के लिए रखा जाए। किसी प्रतिष्ठान पर खुला कुट्टू का आटा पाए जाने पर खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।
वहीं, मिष्ठान विक्रेताओं से दुकानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा मिलावटी या नकली मावे से बनी मिठाइयों का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई है। व्यापार मंडल ने कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने और किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।
व्यापार मंडल ने कहा कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सभी व्यापारी विशेष सतर्कता बरतें, ताकि ग्राहकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
निवेदक: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, गदरपुर








