(krishna varta gadarpur uttarakhand)
विवाह योग्य सात युवतियों को सहायता राशि,उपहार तथा तीन छात्राओं को दी गई आर्थिक सहायता
गदरपुर। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल गदरपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड में हर माह आयोजित किये जा रहे शिविर में आर्थिक रूप से पिछड़े 25 परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस दौरान समाजसेवी लाल मोहम्मद उर्फ लाल बादशाह द्वारा वर्चुअल रूप से वार्तालाप कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया । सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के संयोजक देवेंद्र सिंह और समाजसेवी हरविंदर सिंह ग्रोवर के दिशा निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहायता देना है।

कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु साहिबानों के समाज सेवा के आदर्शों पर चलते हुए गुरु रामदास जी, गुरु अर्जन देव जी एवं गुरु अंगद देव जी के गुरु गद्दी दिवस, गुरु रामदास जी,गुरु अमर दास जी, गुरु रामदास जी एवं गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत समाए पर्वों को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका भूपेंद्र कौर और परमजीत कौर द्वारा किया गया। इस दौरान सात बालिग युवतियों को आर्थिक सहायता सूट एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
वहीं लाल बादशाह द्वारा तीन छात्राओं को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। समाजसेवी हरविंदर सिंह ग्रोवर ने कहा जरूरतमंदों की सहायता के लिए अन्य लोगों को भी आगे आकर पहल करनी चाहिए । इस दौरान लगभग एक दर्जन वृद्ध महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजकों को आशीर्वाद देते हुए बताया कि उनके परिवार आर्थिक रूप से इतने पिछड़े हुए हैं कि दो वक्त का भोजन भी नसीब नहीं होता,सहायता पाकर वे आशीर्वाद रूपी बचन कहती रही।
इस मौके पर जगवती, रामवती, माया, सरोज, बीना, जोया, इकरा, हिना, अमरीन, ममता सैनी, कोमल, आसमा, नीलम, निर्मला, हिना, सायरा, पूजा, सायदा, महक, अलीशा, रजिया, मिंदर कौर, रागनी, राबिया, पार्वती, शालू, नारायणी, सायरा, काजल, हर्षमीत, शब्बो, सलमा, आंचल, सर्वजीत कौर,सिमरन आदि शामिल रहे।






