पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हनुमान चालीसा पाठ, दीप प्रज्वलित कर की दीर्घायु की कामना

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आवास विकास स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुम्बर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजबाला चौहान, सोनू गुम्बर, सतीश छाबड़ा, धीरज ईशपुजानी, निर्मल नारंग, पंकज सेतिया, हरीश रेल्हन, आकाश कोचर, राहुल भाटिया, प्रेम ईशपुजानी एवं संध्या गोयल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने देश की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।






