कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

गदरपुर खबर देहरादून। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विधायक पांडे ने मुख्यमंत्री को गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विधायक अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। हैं।






