Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता gadarpur उत्तराखण्ड)

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर डाटकाली टनल के निकट खड़े कंटेनर से पिकअप टकरा गया। हादसे में पिकअप का फ्रंट साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप के चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी लाकर खड़ा कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

    थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि डाटकाली टनल से आगे चौकी की ओर एक खड़े कंटेनर से पिकअप टकरा गया है। हादसे में दो व्यक्ति पिकअप के अंदर फंसे हैं।

    सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि कंटेनर खराब होने के कारण रोड किनारे खड़ा था, जिसका चालक पुष्पम निवासी ग्राम परतापुर थाना परतापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश कंटेनर में बैठा हुआ था। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने कंटेनर के पीछे टक्कर मार दी। पिकअप चालक कपिल निवासी गुरुग्राम हरियाणा व परिचालक सतीश निवासी ग्राम टांडा मानसिंह बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश अंदर फंस गए। एनएच की क्रेन की मदद से दोनों को बाहर निकला गया। काफी देर तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर दोनों को निजी वाहन से दून अस्पताल भिजवाया गया।

Advertisement
Advertisement