Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 31 जुलाई को गदरपुर दौरे पर, रोडवेज बस स्टेशन का करेंगे शुभारंभ विधायक अरविंद पांडे व अनहद ग्रुप के चेयरमैन के MD लवली हुडिया ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

गदरपुर। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे एवं अनहद ग्रुप के चेयरमैन के MD लवली हुडिया ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 31 जुलाई को गदरपुर दौरे पर पहुंचेंगे। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
प्रेसवार्ता में विधायक अरविंद पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:00 बजे गदरपुर इसके बाद मुख्यमंत्री गदरपुर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री गदरपुर के नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन का विधिवत शुभारंभ करेंगे। विधायक अरविंद पांडे एवं अनहद ग्रुप के चेयरमैन के MD लवली हुडिया ने कहा कि यह बस स्टेशन क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे गदरपुर और आसपास के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement