Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कृष्ण विहार कॉलोनी पर कसा शिकंजा
Krishna Varta gadarpur Uttrakhand

9917322413

अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कृष्ण विहार कॉलोनी पर कसा शिकंजा
गदरपुर।
जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के सख्त निर्देशों के क्रम में तहसील गदरपुर की राजस्व टीम ने दिनेशपुर क्षेत्र में अवैध कब्जों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान खाता संख्या 1387, खसरा संख्या 567 क की कुल 0.242 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
राजस्व टीम को मौके पर सीमेंट से निर्मित एक अवैध रास्ता मिला, जो खसरा संख्या 567 ख में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी कृष्ण विहार की ओर जा रहा था। उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी मशीन से उक्त अवैध मार्ग को ध्वस्त कर दिया।
इसके साथ ही प्रशासन ने कृष्ण विहार अवैध कॉलोनी में हो रही रजिस्ट्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु संबंधित विभाग को आख्या प्रेषित कर दी है। अब इस कॉलोनी में न तो किसी प्रकार की रजिस्ट्री हो सकेगी और न ही कोई नया निर्माण किया जा सकेगा।
इस कार्रवाई में तहसीलदार लीना धामी, राजस्व उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सहित पूरी राजस्व टीम मौजूद रही। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पूर्व में कई बार अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी दी गई थी, बावजूद इसके कब्जे नहीं हटाए गए, जिसके चलते अब सख्त कार्रवाई करना आवश्यक हो गया।
प्रशासन की इस निर्णायक कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे भी इसी तरह अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Advertisement
Advertisement