Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
दिल्ली दरबार में उत्तराखंड की मजबूत मौजूदगी, नितिन नवीन से मिले भाजपा के पूर्व सांसद बलराज पासी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक अरविंद पांडे
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
दिल्ली दरबार में उत्तराखंड की मजबूत मौजूदगी, नितिन नवीन से मिले भाजपा के पूर्व सांसद बलराज पासी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक अरविंद पांडे
भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन, जनसरोकारों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों, विकास से जुड़ी जरूरतों और जनहित के मुद्दों को रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व के सहयोग पर विश्वास जताया। साथ ही उन्होंने नितिन नवीन को उत्तराखंड आगमन का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करने का आश्वासन दिया।सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि नितिन नवीन का सांगठनिक अनुभव और कार्यशैली पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करेगी। वहीं, पूर्व सांसद बलराज पासी ने इस मुलाकात को संगठन की मजबूती और वरिष्ठ नेताओं के आपसी समन्वय का प्रतीक बताया।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह शिष्टाचार भेंट भाजपा के भीतर मजबूत संवाद और सामूहिक नेतृत्व की झलक प्रस्तुत करती है। केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड के नेताओं के बीच यह समन्वय आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों और जनआधारित कार्यक्रमों को नई गति देने में सहायक सिद्ध होगा।
Advertisement
Advertisement