



दिनेशपुर (संवादसूत्र )प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िआ के दिनेशपुर मंडल आगमन पर पूर्व पालिका अध्यक्ष हिमांशु सरकार के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री नरेश हुंडिया ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एक जुटता से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व पालिका अध्यक्ष हिमांशु सरकार ने सभी आगंतुकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश द्वारा किया गया। स्वागत समारोह में तरुण दुबे, संजीव भटेजा, बबलू सक्सेना, राकेश भुसरी, सरिता गोस्वामी, संजय शाह नरेंद्र कोरंगा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

