Spread the love


कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 28 लोगों की जांच, 5 मरीजों का होगा ऑपरेशन
ग्राम प्रधान क्रांति एवं समाजसेवी स्वरूप सिंह के सौजन्य से ग्राम पंचायत नंदपुर में गौतम हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आंखों की जांच कराई।
गौतम हॉस्पिटल से पहुंची चिकित्सा टीम में सुमन जी, वैभव और मनीष जी शामिल रहे। टीम ने जानकारी दी कि शिविर के दौरान कुल 28 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिसमें से 5 मरीजों को निःशुल्क आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान क्रांति, प्रधान पति स्वरूप सिंह, जगत सिंह, सुखदेव सिंह, सूमो देवी, शीला, संगीता, अनीता, बबलू प्रताप, रामजन्म सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।

Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!