



9917322413
राजा जगतदेव जी कार्यक्रम की सफलता पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने व्यक्त किया आभार
2 जनवरी को आयोजित राजा जगतदेव जी के भव्य कार्यक्रम की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी के सामूहिक सहयोग और समर्पण से सफल हो पाया।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने विशेष रूप से बुक्सा समाज के सम्मानित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाज के लोगों ने जिस उत्साह, मेहनत और एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया, वह सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों, आयोजन समिति, तथा सुरक्षा व व्यवस्थाओं में लगे कर्मियों का भी धन्यवाद किया।
उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाली जनता जनार्दन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से ही ऐसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन सफल होते हैं। श्री सुखीजा ने कहा कि राजा जगतदेव जी जैसे महापुरुषों के योगदान को याद करना और आने वाली पीढ़ियों तक उनके विचार पहुंचाना हम सभी का दायित्व
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

