Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

पटना। छठ महापर्व के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पटना जंक्शन के मुख्य पार्किंग स्टैंड को आज से बंद कर दिया है। यह बंदी 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगी। इस अवधि में किसी भी वाहन को मुख्य पार्किंग स्टैंड में खड़ा नहीं किया जा सकेगा। दानापुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि छठ पूजा के दौरान पटना जंक्शन और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही बहुत बढ़ जाती है, इसलिए मुख्य पार्किंग स्टैंड को खाली रखा गया है ताकि यात्रियों का आवागमन सुगम हो।

इसके अलावा, महावीर मंदिर की तरफ आने वाले वाहनों के लिए बने दो पार्किंग स्टैंडों में मुख्य पार्किंग स्टैंड बंद रहेगा, जबकि पश्चिमी छोर पर जीपीओ के नजदीक स्थित न्यू पार्किंग स्टैंड और करबिगहिया साइड के पार्किंग स्टैंड यात्रियों और वाहनों के लिए खुला रहेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पटना जंक्शन पर तीन होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 7,500 यात्रियों की है। दानापुर जंक्शन पर दो होल्डिंग एरिया (4,500 यात्रियों की क्षमता) और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर एक होल्डिंग एरिया (1,200 यात्रियों की क्षमता) तैयार किया गया है। सभी होल्डिंग एरिया में सीसीटीवी कैमरा निगरानी, ‘मे आई हेल्प यू’ डेस्क, पेयजल, फर्स्ट एड, घोषणा प्रणाली, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड और मोबाइल टिकटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह कदम छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Advertisement
Advertisement