Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर (संवाद सूत्र)। क्षेत्र के किसानों की सरकारी धान क्रय केन्द्र में धान तौल को लेकर आ रही समस्या कोे लेकर आज किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कलैक्ट्रेट में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर एडीएम नजूल पंकज उपाध्याय को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

Advertisement
Advertisement

   श्री बेहड़ ने कहा कि धान की खरीद जो विभिन्न विभागों के द्वारा की जा रही है उस मद से किसानों के धान की तौल नहीं हो पा रही है। संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमांऊ संभाग द्वारा धान खरीद की प्रति काँटा धान तौल निर्धारित की गई है वह 4000 व 2500 रूपये प्रति कुंतल खरीद केंद्र पर दी गई है। धान की लिमिट अधिकांश खरीद केन्द्रों पर पूरी हो चुकी है किसान दर-दर भटक रहा है किसान अपने धान की तौल नहीं करा पा रहा है।उन्होंने कहा केंद्र की लिमिट प्रत्येक केन्द्रों पर 10 हजार प्रति कुंतल की जाए ताकि किसान की धान तुलाई में परेशानी न उत्पन्न हो।

Advertisement
Advertisement