Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। ट्रांजिट कैंप स्थित एक हेयर सैलून में काम करने वाले बार्बर पर अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे समुदायों की महिला और युवतियों से छेड़छाड़ करने का आरोप है।

Advertisement

    इसको लेकर रविवार देर शाम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सैलून पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान बार्बर ने विहिप के नगर अध्यक्ष के साथ अभद्रता की। मामले में विहिप ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम विहिप के नगर अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के साथ दक्ष चौराहे स्थित एक हेयर सैलून पहुंचे। आरोप है कि सैलून के बार्बर क्षेत्र में रहने वाली दूसरे समुदाय की महिला और युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं।

     इस दौरान अध्यक्ष जोगेंद्र बार्बर से पूछताछ की कोशिश करने लगे। आरोप है कि इस पर बार्बर अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनसे अभद्रता करने लगा। सूचना पर विहिप के अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। यह देख बार्बर अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। इधर, सूचना पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले में नगर अध्यक्ष जोगेंद्र ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इस दौरान चंद्रपाल, राजू कश्यप, सुधीर देवल, भारत सिंह पटेल, जयंत मंडल, अमन सक्सैना, जयदीप सिंह, सुधाकर द्विवेदी, स्वर्ण सिंह, कमल पाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement