Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

द हंस फाउंडेशन ने किया नेत्र जांच शिविर का आयोजन, आसरा ट्रस्ट की नेत्र जांच शिविर में रही महत्वपूर्ण भूमिका।प

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड99173224

।द हंस फाउंडेशन ने किया नेत्र जांच शिविर का आयोजन

आसरा ट्रस्ट की नेत्र जांच शिविर में रही महत्वपूर्ण भूमिका

गदरपुर ।  [05/02/2025] राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गदरपुर में आसरा ट्रस्ट,द हंस फाउंडेशन टाइटन कन्या प्लस प्रोजेक्ट के सहयोग से द हंस फाउंडेशन द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्राओं और स्थानीय नागरिकों की आंखों की मुफ्त जांच की गई और
द हंस फाउंडेशन ने किया नेत्र जांच शिविर का आयोजन, आसरा ट्रस्ट की नेत्र जांच शिविर में रही महत्वपूर्ण भूमिका।प
और आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। ण
    शिविर में द हंस फाउंडेशन की मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. रॉबिन (नेत्र सर्जन),डॉ. प्रदीप, डॉ.राधेश्याम,दवा प्रभारी चेतराम कश्यप, एसपीओ विनय पांडेय, एसपीओ प्रियंका सिंह,एसपीओ मनोज कुमार सिंह,फार्मासिस्ट काजल,फार्मासिस्ट अनुराग यादव,लैब तकनीशियन अमित सिंह राणा और पायलट जगत सिंह नेगी शामिल रहे।
इसके साथ ही,आसरा ट्रस्ट की टीम ने भी नेत्र परीक्षण शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सीनियर प्रोग्राम मैनेजर लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, प्रोग्राम मैनेजर पृथ्वी सिंह चौहान,और मेंटर्स विनीता, सुरभि,नम्रता,ट्वीटर्स पूजा, ज्योति,ममता,गुड़िया,दीपा उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि आर्या और उनकी शिक्षिकाओं की टीम का विशेष योगदान रहा। उन्होंने छात्राओं को इस अभियान का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को आंखों की जांच और उचित परामर्श प्राप्त हुआ।
  शिविर में कई छात्राओं और नागरिकों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से कुछ को आवश्यकतानुसार चश्मे और दवाएं भी दी गईं। इस सफल आयोजन के लिए द हंस फाउंडेशन, आसरा ट्रस्ट और विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने मिलकर इस महत्वपूर्ण पहल को साकार किया।
Advertisement