Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्ण वार्ता गदरपुर  उत्तराखंड

9917322413

नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह होगा कल 1 बजे रामलीला ग्राउंड



गुलर भोज। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ संबंधी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. व। शहरी विकास विभाग की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार 7 फरवरी  तक सभी निकायों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. वही गुलर भोज व नगर पंचायत द्वारा नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह 7 फरवरी दोपहर 1:00 बजे रामलीला ग्राउंड में  किया जा रहा है। शपथ ग्रहण आयोजन

में उप जिलाधिकारी आशिमा गोयल शपथ ग्रहण करवाएगी। इस दिन प्रदेश में नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे. नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद, सभासद व सदस्यों का शपथ ग्रहण की प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू हो जाएगी। साथ ही शपथ ग्रहण के लिए 7 फरवरी अंतिम तिथि रखी गई है.। शपथ ग्रहण के बाद होने वाली पहली बैठक से ही निकायों का पांच साल का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। प्रदेश के 100 नगर निकायों पर चुनाव हुए, जिसमें 11 नगर

निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। इन नगर निकायों के लिए 23 जनवरी को चुनाव हुआ। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने निकाय प्रमुखों के 42, कांग्रेस ने 27, बसपा ने दो और निर्दलीयों ने 29 पदों पर जीत हासिल की। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा सरकार ने नगर निकायों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ का कार्यक्रम तय कर दिया है। जिसके तहत समस्त निकायों में 7 फरवरी तक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।