Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पिपलिया विकासखंड गदरपुर काऔचन निरीक्षण
कृष्णा वार्ता गदरपुर उधम सिंह नगर
9917322413


गदरपुर मुख्य विकास अधिकारी महोदय उधम सिंह नगर  मनीष कुमार के द्वारा ग्राम पंचायत पिपलिया विकास खण्ड गदरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत में मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित अमृत सरोवर परियोजना का महोदय द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया व विभिन्न जानकारी ली गई। अमृत
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पिपलिया विकासखंड गदरपुर काऔचन निरीक्षण
सरोवर श्री प्रगति ग्राम संगठन को मत्स्य पालन हेतु आवंटित किया गया है तथा संगठन की महिलाओं द्वारा सरोवर में 1 लाख मत्स्य बीज डालकर मत्स्य उत्पादन किया जा रहा है। सरोवर में रोहू, कतला नैन व ग्रास कॉर्प प्रजाति की मछली का उत्पादन किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को पापड़, मूर्ति कला व अन्य आजीविका से संबंधित गतिविधियों को करने व ग्रोथ सेंटर भ्रमण कर नवाचार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज, सहायक खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, हेम चंद्र कांडपाल, उप कार्यक्रम अधिकारी अमित मेहरा, बी एम एम शेखावत शाह, कनिष्ठ अभियंता विश्वजीत, राधा, निक्की, सुधेंदु सरकार, बन माली मंडल ग्राम प्रशासक मुकेश बाला व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisement