Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
मां सरस्वती की वंदना के उपरांत नवोदय बाल विद्यालय में मनाया गया वसंत पंचमी महोत्सव
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

मां सरस्वती की वंदना के उपरांत नवोदय बाल विद्यालय में मनाया गया वसंत पंचमी महोत्सव


गदरपुर । वसंत पंचमी महोत्सव पर नवोदय बाल विद्यालय ग्राम राम जीवनपुर,गदरपुर,उधम सिंह नगर,उत्तराखंड में एक कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया । इस अवसर पर शब्द कीर्तन के उपरांत गुरु का लंगर भी बांटा गया।
मां सरस्वती की वंदना के उपरांत नवोदय बाल विद्यालय में मनाया गया वसंत पंचमी महोत्सव
नवोदय बाल विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी कपिल कुमार ने मां सरस्वती के आगमन पर बताया कि बसंत ऋतु की शुरुआत ठंडे मीठे मौसम के साथ होती है वनस्पति में नए-नए फूल एवं नए-नए पौधों का पदार्पण होने से बसंत ऋतु सभी ऋतुओं का राजा मानी जाती है उन्होंने बच्चों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज सेविका ज्योति अरोड़ा ने कहा सभी बच्चों को सभी त्योहारों की जानकारी होना आवश्यक है विद्यालय में आयोजित किया गया बसंत पंचमी कार्यक्रम एक अच्छी शुरुआत है ।  कार्यक्रम आयोजक सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के संयोजक देवेंद्र सिंघ ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का आगमन वसंत ऋतु की शुरुआत के अलावा अंग्रेजों द्वारा काला पानी की सजा देकर शहीद किए गए महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा राम सिंह नामधारी का जन्मदिन और किशोर अवस्था में कट्टरपंथी ताकतों द्वारा शहीद किए गए वीर हकीकत राय को भी नमन किया जाता है । कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा सभी गणमान्यों का धन्यवाद किया गया । कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापिका आशा रानी और अंकिता गुप्ता द्वारा तैयार करवाए गए कार्यक्रम सरस्वती वंदना को बच्चों ने शानदार तरीके से पेश किया। जिसकी मुख्य अतिथियों द्वारा सराहना की गई । इस मौके पर पत्रकार निशांत सिंघल,रिजवान अख्तर के अलावा अध्यापिका अमरजीत कौर खेड़ा,श्रेया खेड़ा, दीपिका गुप्ता,अंशु रानी,आशा रानी,संगीता आर्य,परमजीत कौर, निशा ,त्रिवेणी,लक्ष्मी देवी सहित तमाम स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement