Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्

गदरपुर के चकरपुर  गांव ‌में आग से 5 एकड़ गेहूं की फसल राख, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने किया नुकसान का आकलन

णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने विधानसभा गदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकरपुर में किसान भाई अनूप नारंग के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। बीती रात उनके खेत में अचानक आग लगने से लगभग 5 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
नरेश हुड़िया ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और कहा कि जिन भी किसान भाइयों की फसलों में आग लगी है, उनके नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मांग की जाएगी। उन्होंने इस घटना को बेहद हृदयविदारक बताया और कहा कि एक किसान की साल भर की मेहनत और उम्मीदें पल भर में स्वाहा हो जाना बहुत दुखद है।
इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविंद्र सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रमजीत सिंह, प्रवीण कोचर, विशाल नारंग, राजेश कुमार, विनोद शर्मा, नवाब अल्वी सहित अन्य किसान भाई भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement