Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर के ग्राम बरखेड़ा में करीब 9 बजे बिजली तार की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि करीब 10एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

  घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम एवं सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस दौरान ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ काफी रोष जताया है उनका कहना है कि विद्युत विभाग को पूर्व में खेत के ऊपर से जा रही बिजली के तारो के बारे में जानकारी दी गई थी परंतु विद्युत विभाग द्वारा इस पर कोई संज्ञान न देने के कारण आज किसानों की मेहनत पानी में मिल गई। 

Advertisement
Advertisement